17 नवंबर 2014 - 20:12
 अमरीकी राहतकर्मी की हत्या शुद्ध शैतानी कृत्य,

अमरीका के राष्ट्रपति ने आईएसआईएल द्वारा एक अमरीकी राहतकर्मी की हत्या को शुद्ध शैतानी कृत्य बताते हुए इसकी निंदा की है।

अमरीका के राष्ट्रपति ने आईएसआईएल द्वारा एक अमरीकी राहतकर्मी की हत्या को शुद्ध शैतानी कृत्य बताते हुए इसकी निंदा की है।
बराक ओबामा ने इस आतंकवादी गुट द्वारा रविवार को जारी किए गए वीडियो के सामने आने के बाद, जिसमें अमरीकी राहतकर्मी पीटर केसिंग का कटा हुआ सिर दिखाया गया है, कहा है कि वे आतंकी गुट द्वारा एक शैतानी कृत्य के अंतर्गत मारे गए हैं और संसार, पाश्विकता के विरुद्ध सही सहयोग कर रहा है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राहतकर्मी केसिंग ने सीरिया में इस्लाम धर्म स्वीकार करके अपना नाम अब्दुर्रहमान रख लिया था और उन्हें पिछले वर्ष सीरिया में आतंकियों ने पकड़ लिया था। आईएसआईएल द्वारा जारी किए गए वीडियो में कम से कम दस अन्य लोगों के कटे हुए सिर दिखाए गए हैं और दावा किया गया है कि ये सीरियाई सैनिक थे।